Travel Tips: राजस्थान के इस खूबसूरत किले को देख आप भी हो जाएंगे खुश, जरूर जाएं एक बार

इंटरनेट डेस्क। शाही अंदाज और रॉयल लाइफ आपने फिल्मों में देखी होगी। लेकिन आप भी अगर राजा महाराजाओं की शानो शौकत को देखना चाहते हैं तो ट्यूर बना ले राजस्थान का और घूमना चाहिए आपको यहां पर। यहां आपको एक से बढ़कर एक किले दिखाई देंगे, जिन्हें देखकर आप खुश हो जाएंगे, तो आए जानते है उनके बारे में।

कुंभलगढ़ किला
आप इस बार घूमने के लिए झीलों के शहर उदयपुर के पास कुंभलगढ़ आ सकते है। यह उदयपुर से 82 किलोमीटर दूर है। बता दें की शाही कुंभलगढ़ किला अपने आप में खास है। ऐसे में आप यहां की यात्रा करेंगे तो आप यहां के इतिहास को संस्कृति को देख खुश हो जाएंगे।

क्या है खास
बता दें की राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण फोर्ट है। शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। साथ ही ढलते सूर्य की छांव में इस किले को देखना वाकई एक अलग अनुभव होता है।

pc- clubmahindra.com