Ukraine-Russia War: जंग के बीच में बदले यूक्रेन के प्रधानमंत्री, सेरही कोरेत्स्की होंगे देश के नए पीएम
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जंग को चलते लगभग 4 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि, अब तक इस जंग का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों ओर से लगातार सैनिकों और आम लोगों की मौत और तबाही की खबरें सामने आती रहती हैं। इस जंग के बीच अब यूक्रेन के प्रधानमंत्री को बदल दिया गया है। सेरही कोरेत्स्की गुरुवार को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। वह पीएम के पद पर यूलिया स्विरीडेंको की जगह लेने वाले हैं।
कौन हैं सेरही कोरेत्स्की?
यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की देश की सरकारी ऊर्जा कंपनी नेफ्तोगाज के प्रमुख रहे हैं। पीएम पद के लिए उनका चयन इसलिए अलग माना जा रहा है क्योंकि वह राजनीतिक पार्टी, संसद या प्रशासनिक सेवा के माध्यम से यहां तक नहीं पहुंचे हैं। सेरही कोरेत्स्की ने इंजीनियरिंग की थी और बिजनेस की दुनिया में अपना करियर बनाया। उन्हें संकट के समय एक प्रभावी प्रबंधक माना जाता है क्योंकि उन्होंने यूक्रेन में मुश्किलों में फंसे सरकारी उपक्रमों को दोबारा से खड़ा किया और उन्हें घाटे से मुनाफे में पहुंचा दिया।
आपको बता दें कि नए यूक्रेनी पीएम सेरही कोरेत्स्की के सामने उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी है। इसके लिए केवल कारोबारी समझ ही पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें राजनीतिक कौशल, कूटनीति और सत्ता से जुड़े दांव-पेच में भी महारत दिखानी होगी।
pc- www.ap7am.com






