इंटरनेट डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम छटी बार ये खिताब अपने नाम करना चाहेगी। खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी।
टीम ने 1998 में इकलौता टाइटल जीता था। इससे पहले 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को ही हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 56 यूथ वनडे में भारतीय टीम का दबदबा रहा हैं।
इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 6 मैचों में 264 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 82 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी लगाई। गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 16 रन रहा है।
pc- espncricinfo.com






