Union Cabinet: मोदी कैबिनेट में जल्द हो सकता हैं फेरबदल, इन मंत्रियों की जा सकती हैं कुर्सी, इनको मिल सकता हैं मौका

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में कई नए सदस्य चुने गए हैं तो वहीं कई का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में कई मंत्रियों को पद छोड़ने होंगे। इस स्थिति में बदलाव तय माना जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात हो चुकी हैं और उनके बाद गृहमंत्री शाह भी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं।

खबरों की माने तो इन मुलाकातांे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। इसे लेकर तारीख या नाम अब तक स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी बताया जा रहा है। चर्चाओं में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खबरों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकते है। एक न्यूज रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है। वहीं, मंत्री हरदीप पुरी की जगह सिख या पंजाब से किसी नेता को अन्य विभाग में भी लाया जा सकता है। निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

pc- jagran,livetimes.news,thenewsmill.com