UP: लव मैरिज के बाद 15 दिनों तक पति करता रहा पत्नी के साथ होटल में दरिंदगी, तोड़ दी सारी मर्यादा, फिर गहने छीन भगा दिया पत्नी को....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए। यहां पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार और एक दूसरे के भरोसे को तोड़ने वाली बड़ी खबर सामने आयी है। जी हां एक युवक ने कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी से 15 दिनों तक होटल में दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया।

करली कोर्ट मैरिज
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में एक युवक ने युवती को डरा-धमकाकर कोर्ट मैरिज की। इसके बाद अपने बहनोई व भाईयों की मदद से उसे चंड़ीगढ़ ले गया और एक होटल में लगातार 15 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसका मन भर गया तो पीड़िता को ट्रेन से वापस भेज दिया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। 

पति ने पत्नी के साथ किया धोखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ब्रजमोहन व कौशल अक्सर बीमा के सिलसिले में घर आते थे। एक नवंबर 2024 को ब्रजमोहन और कौशल जबरन उसको जनपद न्यायालय ले गए और डराकर कोर्ट मैरिज कर ली। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। रास्ते में ब्रजमोहन का भाई ओमकार तथा बहनोई टूंडला स्टेशन ले गए और ट्रेन से चंडीगढ़ भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ब्रजमोहन ने उसे 15 दिन तक होटल में रखकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की और उसके गहने भी ले लिए। और ट्रेन से वापस भेज दिया।

pc- ndtv.in