UP: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, भाजपा सनातन को समाप्त करने की कर रही साजिश, सत्ता का दंभ छोड़ मांगे....

इंटरनेट डेस्क। माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद  स्वामी के साथ साथ एक और प्रकरण को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने एक्स पर एक महिला का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसके द्वारा पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। सपा प्रमुख ने इसके साथ लिखा,‘सत्ताधारी दंभ छोड़ें और तत्काल माफी मांगें। कहीं ये विवाद हाता नहीं भाता का प्रयागराज तक विस्तार तो नहीं।’ वहीं एक बयान में उन्होंने भाजपा पर सनातन को समाप्त करने की साजिश करने का आरोप भी दोहराया।

क्या लिखा सपा प्रमुख
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में एक्स पर लिखा,‘न किसी को स्नान से रोकें, किसी को दान से रोकें। सदियों से जो चलती आई वो सनातनी सरिता न रोकें।’ वहीं पार्टी मुख्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है। भाजपा उद्योगपतियों, रिटायर्ड अधिकारियों का गठजोड़ हो गया है।

आरएसएस पर भी साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने सभी संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। शंकराचार्य जी को मानने वाला हर व्यक्ति आज दुखी है। भाजपा सनातन को समाप्त करने की साजिश कर रही है। इसके विरोध में जनता खुलकर बोल रही है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सपा पीडीए की लड़ाई को ताकतवर बनाए रखने के लिए सामाजिक राज की स्थापना करने के लिए प्रतिबद्ध है।

pc- aaj tak