UP: मेले में गई 11वीं की छात्रा के साथ में सामूहिक गैंगरेप, ढ़ाई घंटे तक करते रहे उसके साथ....खून से सनी मिली इस...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के बुलंदशहर स्थित चौला थाना क्षेत्र के गांव पचौता में बड़ी घटना सामने आई है। यहां आयोजित एक मेले में गई नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का आरोपियों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मेले से छात्रा का मुंह भींचकर उसे गाड़ी में डाला और पास के जंगल में ले जाकर दरिंदगी की। 

पिता ने रिपोर्ट करवाई दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 11वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार शाम करीब 6.30 बजे अपने परिजनों के साथ पचौता गांव में मेला देखने गई थी। जब छात्रा मेले में मौजूद थी, तभी एक कार में सवार दो युवकों ने अचानक उसे दबोच लिया। आरोपी छात्रा का मुंह भींचकर उसे जबरन गाड़ी में डालकर जंगल की ओर ले गए।

आरोपियों की हुई पहचान
इस दौरान एक अन्य गाड़ी में सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। जंगल के सुनसान इलाके में गाड़ी खड़ी कर दो आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दूसरी गाड़ी में आए दो अन्य युवकों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। जब काफी देर तक छात्रा नहीं मिली, तो परिजनों ने शोर मचाया और उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा जंगल में अर्द्धबेहोश और लहूलुहान हालत में मिली। होश आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान दीपांशु यादव निवासी सराय दूल्हा, प्रिंस यादव निवासी बमहैटा गाजियाबाद और सुनील यादव निवासी पचौता के रूप में की है।

pc- news.uq.edu.au