UP: पहने पत्नी को मारा, फिर बहन पर बिगड़ी नियत, दो सालों से कर रहा....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई अपनी नाबालिग बहन को ही हवस का शिकार बना रहा था। भाई द्वारा नाबालिग बहन का शारीरिक शोषण करने का यह सिलसिला लगभग दो साल तक चलता रहा। ऐसे में भाई के खिलाफ खुद को सही साबित करने के लिए बहन को अपना वीडियो बनवाना पड़ा।

पुलिस में की शिकायत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घर में दबिश दी, लेकिन वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि थरियांव थाना क्षेत्र का रहने वाला एक 25 साल का युवक अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है। पत्नी की हत्या में लगभग तीन साल पहले जेल गया था और दो साल पहले जेल से छूटा.।घर लौटने के बाद उसकी नीयत अपनी ही 15 साल की बहन पर खराब हो गई।

बनवाया वीडियो
जानकारी के अनुसार इसके बाद उसने अपनी भाभी और सहेलियों को पूरी बताई। भाभी ने युवक का विरोध किया, विरोध पर भाभी को भी युवक ने पीट दिया, महिला ने पूरे मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। घटना को साबित करने के लिए लड़की ने अपनी सहेलियों के जरिए कुछ दिन पहले ही छिपकर शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया। इसके बाद थाने में शिकायत की।

pc- live mint