UP: बरेली में मुस्लिम युवकों के साथ कैफे में पकड़ी गई छात्रा...वीडियो और फोटो हुए वायरल तो दे दी जान
- byShiv
- 23 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के बरेली में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां बरेली के थाना बिथरी चैनपुर इलाके की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने मंगलवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि लड़की दूसरे समुदाय के दो युवकों शोएब और सलमान के साथ एक कैफे में पकड़ी गई थी। वहां हुए हंगामे के दौरान उसके फोटो और वीडियो बनाए गए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। परिवार का कहना है कि इसी घटना से आहत होकर लड़की ने यह कदम उठाया।
कैफे में गई थी छात्रा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लड़की इज्जतनगर इलाके स्थित ब्लू डायमंड कैफे पहुंची थी। उसके साथ दूसरे समुदाय के दो युवक शोएब और सलमान भी थे, जबकि उसका दूसरा साथी कैफे के बाहर निगरानी कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कुछ लोग कैफे पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। माहौल बिगड़ता देख लड़की और उसके साथ मौजूद युवक वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान लड़की और युवक के फोटो और वीडियो बना लिए गए। बाद में ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप
मृतक लड़की एक क्लीनिक पर काम सीखने जाती थी। उसके परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक की मालकिन ने ही यह पूरी साजिश रची है। वह लड़कियों को दूसरे समुदाय के लोगों के साथ भेजती थी। परिजनों ने बताया कि जब क्लीनिक की मालकिन से बात की तो उसने बताया कि वह क्लीनिक पर है। लेकिन वो क्लीनिक पर नहीं थी, उसने बात को छिपाया। परिजनों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद लड़की काफी परेशान रहने लगी थी। वह मानसिक तनाव में थी और लोगों का सामना करने से भी बच रही थी। मंगलवार रात उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
pc- live hindustan





