UP: पति को दिए पहले बिजली के झटके, तपड़ते पति के सामने ही बॉयफ्रेंड के साथ बनाए संबंध, फिर जहर देकर कर दिया....
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंसान पर जब काम वासना सवार हो जाती हैं तो फिर उसे कुछ नहीं दिखता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं यूपी के मुरादाबाद में, यहां पवन ठाकुर हत्याकांड में खुलासा हुआ है। जहां उसकी पत्नी आंचल ने अपनी ही बहन शिखा और प्रेमी भतीजे अंकित व बहन के प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर कांड कर दिया। पहले जीवनसाथी को बिजली के करंट से तड़पाया। उसी के सामने प्रेमी संग रोमांस किया। जब उससे भी जी नहीं भरा, तो पीटा और फिर जहरीला पदार्थ भी पिला दिया। फिर करंट दर करंट देकर उसकी सांसों की डोर हमेशा के लिए काट दी।
पति को लगाया करंट
जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को करंट लगा रही थी तो वह छोड़ने का गुहार लगा रहा था। लेकिन भतीजे, साली तो दूर पत्नी का भी कलेजा नहीं पसीजा। आरोपितों ने पवन के सीने, हाथ व तलवों पर करंट लगाया। शरीर पर मिले नौ निशान ने इसकी पुष्टि की। पवन ठाकुर को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी करीब एक साल पहले लग थी। उसे पता था कि पत्नी का प्रेम प्रसंग भतीजे से चल रहा है। उसने कई बार मना किया, लेकिन आंचल पति की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। उन्हें कुछ माह पहले यह अहसास हो गया था कि मेरी पत्नी मेरी हत्या करा सकती है। इसी के चलते पवन ठाकुर ने अपनी बहनों से बता दिया था कि तुम्हारा भाई कायर नहीं है..इसलिए अगर कभी मेरी मौत हो जाए तो यह मत समझ लेना कि मैंने खुदकुशी कर ली है। जब भी मेरी मौत होगी तो हत्या ही होगी, हालांकि पवन ने कभी यह नहीं बताया कि मेरी हत्या पत्नी ही करा सकती है।
केबल से करंट लगाना शुरू किया
अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों आरोपितों ने मिलकर जैसे ही पवन घर पहुंचे तो चारपाई से हाथ पैर बांध दिए। सीधे लेटे पवन हिल भी नहीं पा रहे थे। चारों आरोपितों ने घेर रखा था। इसी बीच पहले से ही लाया गया केबल से करंट लगाना शुरू किया। पुलिस के अनुसार करंट के करीब नौ बार झटके दिए गए। हाथ, पैर, कंधा और सीने पर करंट लगाया। झटके देने के बाद भी जब पवन की सांसें नहीं थमी तो पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया और जबरन पिला दिया। पति की हत्या करते समय पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर इंसानियत की सभी हदें पार कर दी। पुलिस के अनुसार जब करंट लगाने के बाद पति को जहरीला पदार्थ दिया तो पवन ठाकुर की सांसें थमने लगी थी। इसी बीच मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ रोमांस करना भी शुरू कर दिया। उधर पति की सांसें टूट रही थी और उधर पत्नी इंसानियत को धता बताते हुए रोमांस कर रही थी।
pc- glamour.com





