UP: पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल करेगी यूपी से राजनीति की शुरूआत...वीडियो जारी कर बताई पूरी...जाने कौन सी पार्टी से होगी....

इंटरनेट डेस्क। आईएएस पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैं की वो अब राजनीति में एंट्री लेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद वीडियो जारी करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है।

क्या कहा दिव्या मित्तल ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  दिव्या मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश से राजनीति की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी। दिव्या मित्तल ने ये भी अपील की है कि मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए। उन्होंने शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील की है। दिव्या मित्तल का नया नारा है- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’

दिव्या ने क्या बताया?
दिव्या ने जारी किए वीडियो में बताया, मुझे आवाज बनना है, आवाज उठाकर वंचित लोगों की आवाज बनूंगी। राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी। दिव्या मित्तल ने राजनीतिक सिस्टम पर हमला भी बोला और कहा कि सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है। मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए। राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है।

किस पार्टी में जाएंगी दिव्या?

दिव्या मित्तल ने ये भी ऐलान किया है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगी, वह केवल लोगों के लिए राजनीति करेंगी। उन्होंने कहा, "जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता। मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए। जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है।
pc-danik bhaskar