UP: पति ने पत्नी को पीहर में पकड़ लिया रात में प्रेमी के साथ, क्या देखा ऐसा की सुबह तो मच गया हंगामा...दोनों थे इस हालत में

इंटरनेट डेस्क। यूपी के बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पूरा मामला बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के गांव दीघी का बताया जा रहा है। 

चल गया था पति को पता
यहां एक युवक रिषीपाल नोएडा की निजी कंपनी में सीवर लाइन की सफाई का काम करता था। वह पिछले दिनों ससुराल गया था, इस बीच खबर आई कि रिषीपाल का शव रविवार को सुबह उसकी ससुराल दीघी में घर पर फांसी पर लटका मिला, आरोप है कि रिषीपाल की पत्नी के गांव मुतेना थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सोनू से अवैध संबंध बन गए थे, पत्नी ने रिषीपाल को एक तरह से छोड़ दिया था और वह पिछले दो वर्षों से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी, रिषीपाल को यह जानकारी हो गई थी कि उसके सोनू नाम के युवक से अवैध संबंध हैं, ऐसे में इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

मुकदमा कराया दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उधर, रिषीपाल के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने भाई बालकिशन की शिकायत पर पत्नी,उसके प्रेमी तथा सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और वह पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है,  थाना प्रभारी ने बताया कि रिषीपाल के भाई बालकिशन की शिकायत पर पत्नी, प्रेमी, सास व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बालकिशन का कहना है कि उसके भाई रिषीपाल की पत्नी प्रीति और प्रेमी सोनू द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद उसके भाई ने ससुराल में आत्महत्या कर ली।

pc- aaj tak