UP: अवैध संबंधों के चक्कर में गर्भवती पत्नी का पति ने फाड़ दिया....कुछ देर बाद निकल गई पत्नी की...और फिर शुरू हुआ असली....

इंटरनेट डेस्क। यूपी के कन्नौज में एक बड़ा ही डरा देने वाला और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। यहां शक में युवक ने बहनोई के साथ मिलकर चार माह की गर्भवती पत्नी को हंसिया से पेट फाड़कर मार डाला। हत्यारोपितों ने घर के पीछे गोबर के ढेर में शव दबा दिया। दूसरे दिन शनिवार को पति ने थाने पहुंच कर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। 

पुलिस ने की पूछताछ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फरार दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंदरगढ़ क्षेत्र के 35 वर्षीय रजनीकांत नागर की वर्ष 2014 में मैनपुरी के बेवर में गांव जनौरा में शादी हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं और वह चार माह की गर्भवती थी। गर्भ ठहरने के बाद से रजनीकांत लगातार पत्नी को बच्चा उसके प्रेमी का होने का ताना देता था। रात रजनीकांत, पत्नी तीनों बच्चों, पिता गन्नी व मां के साथ एक शादी में गया था। वहां उसका बहनोई सुरेंद्र मिला, शराब के नशे में रजनीकांत ने उसको अपना संदेह जताया। समझाने के बजाय उसने रजनीकांत को हत्या के लिए उकसाया। 

रात में कर दिया कांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रजनीकांत, पत्नी, बच्चों व बहनोई सुरेंद्र के साथ घर आया। पिता गन्नी और मां शादी में रुक गए। बच्चों और बबली के सो जाने पर सुरेंद्र ने बबली का मुंह दबाने के बाद सिर पर ईंट से कई वार किए। रजनीकांत ने हंसिया से कई वार करके उसका पेट फाड़ डाला। घर के पीछे गोबर के ढेर में दोनों ने शव दबाकर ऊपर घास और झाड़ियां डाल दीं। पिता और मां के पहुंचने पर रजनीकांत ने बताया कि बबली रात को प्रेमी के साथ भाग गई। सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंच कर उसने गुमशुदगी दर्ज कराई। पूछताछ में एसओ को शक हुआ। सख्ती करने पर रजनीकांत ने हत्या की बात उगल दी।

pc- thoughtco.com