UP: चार साल तक प्यार, फिर जिद करके शादी और फिर सुहागरात पर पति को $ex करने से किया मना, कहा मूझे इस काम से लगता हैं....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अजीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने 4 साल तक प्यार करने के बाद शादी की, लेकिन सुहागरात की रात दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। यह घटना न सिर्फ दूल्हे के लिए बल्कि दोनों परिवारों को हिला देने वाली रही।

4 साल तक चला प्रेम प्रसंग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दुल्हन और दूल्हे के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने परिवारों को मनाकर शादी की जिद की। शुरू में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बच्चों के प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा। धूमधाम से शादी की रस्में पूरी हुईं और दोनों पति-पत्नी बन गए। लेकिन सुहागरात की रात जो हुआ, वह किसी ने सोचा भी नहीं था। सुहागरात की रात जब दूल्हे ने दुल्हन के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, तो दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है और वह ऐसा कभी नहीं करेगी। 

परिवार ने खूब समझाया 
इस मामले को सुलझाने के लिए परिवार वालों ने पंचायत बुलाई और नारी उत्थान केंद्र से मदद मांगी। काउंसलर ने दुल्हन से बात की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। उसने कहा कि उसे सेक्स से डर लगता है और वह इसे कभी नहीं करेगी। दूल्हे ने भी काफी कोशिश की और कहा कि वह उसका इलाज कराएगा, लेकिन दुल्हन ने हर बार इनकार कर दिया। दुल्हन ने तलाक लेने की जिद कर दी। उसने कहा कि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। दूल्हा इसके लिए तैयार नहीं था, लेकिन दुल्हन की जिद के आगे उसे झुकना पड़ा।

pc- tv9