UP: शादी शुदा प्रेमिका के साथ ससुराल में रोमांस कर रहा था प्रेमी, पति ने देखा नजारा तो डोल गया उसका भी मन....
- byShiv
- 16 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जान लोगों के होश उड़ गए। यहां प्यार की खातिर एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रात के 2 बजे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और घरवालों ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
रात का पहुंच गया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो युवक और महिला के बीच पिछले 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की शादी गौर थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। रविवार की रात प्रेमी को लगा कि सब सो रहे होंगे, इसी का फायदा उठाकर वह दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। लेकिन आहट होते ही ससुराल वालों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमी को बहू के साथ पकड़ लिया।
कर दी मार पीट
प्रेमी को घर के अंदर देख ससुराल वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसकी नाक पर गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महिला ने अपने ससुराल वालों के सामने ही विद्रोह कर दिया। पुलिस के सामने महिला ने दोटूक कहा कि मैं इससे 4 साल से प्यार करती हूँ और अब अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहूंगी।
pc- statemirror.com






