UP: सुहागरात शुरू होती उसके पहले ही पुलिस की हो गई एंट्री, दुल्हन ने फोन कर बुलाया और फिर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुई एक शादी तब चर्चाओं में आ गई जब सुहागरात के समय पुलिस आ पहुंची। जी हां मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर के कन्हट गांव का है, शादी के बाद दुल्हन को धूमधाम से विदा किया गया था, लेकिन, कुछ ही घंटों के बीतने के बाद दुल्हन ने सुहागरात से पहले पुलिस को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों परिवारों को पुलिस ने बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई।

क्या हो गया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शादी समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से हुुआ। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई, फिर दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, लेकिन कुछ समय ही बीता था कि सुहागरात से पहले उसने यूपी डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। दुल्हन ने साफ तौर से ससुराल में न रहने को लेकर पुलिस को अपनी समस्या बता डाली। इस बात को लेकर दूल्हे का परिवार अचानक समझ ही नहीं पाया कि मामला क्या हुआ? 

पुलिस ने दोनों परिवार से की बात
हरचंदपुर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने दुल्हन के परिवार को बुलाया और दोनों में समझौता कराने की कोशिश की, पर बात पूरी तरह से नहीं बनी। इसके बाद दुल्हन को उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन के परिवारों को बैठा कर बातचीत कराने की कोशिश की थी, लेकिन, बातचीत से भी दुल्हन नहीं मानी तो उसके मायके पक्ष से बात की गई। वे दुल्हन को अपने घर ले जाने को तैयार हो गए। इसके बाद दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया है, फिलहाल दुल्हन को ससुराल में क्या दिक्कत हुई, यह बात सामने नहीं आई है।

PC- kohramlive.com