UP: मथुरा की यह घटना हिला देगी आपका कलेजा, हो गया ऐसा कांड जिससे हिल गया पूरा...
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई हैं। इस घटना के बारे में जानकर लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां के मगोरा थाना क्षेत्र के अहमल गांव में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका छोटा भाई उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। आरोपी मेघश्याम सिंह जब काम से घर लौटा, तो उसकी पत्नी दुर्गेश ने उससे छोटे भाई निरंजन की शिकायत की। पत्नी का आरोप था कि निरंजन उस पर बुरी नीयत रखता है। यह सुनते ही मेघश्याम आपे से बाहर हो गया और घर में रखे गंडासे से अपने भाई पर हमला बोल दिया।
गले पर किए कई वार
खबरों की माने तो गुस्से में मेघश्याम ने निरंजन के गले, कान और हाथों पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार किए। घाव इतने गहरे थे कि निरंजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब मेघश्याम की मां लौंगा देवी अपने छोटे बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मेघश्याम ने कमरे में ताला लगाया और अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों की शादी करीब 8 साल पहले राजस्थान के भरतपुर की दो बहनों से हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच रिश्ते पहले से ही खराब थे। मृतक निरंजन शराब पीने का आदी था और उसकी पत्नी पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी।
pc- mediahelpingmedia.org





