UP: यौन इच्छा पूरी करने के लिए युवक ने मलद्वार के जरिए अंदर घुसा ली ये चीज, 36 घंटे के बाद डॉक्टरों ने निकाला....

इंटरनेट डेस्क।  उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने अपनी अप्राकृतिक यौन इच्छा को पूरा करने के लिए 1 लीटर पानी की बोतल अपने मलद्वार के जरिए शरीर के अंदर घुसा लिया जो अंदर जाकर फंस गई। करीब 36 घंटे तक बोतल शरीर के अंदर रहने के कारण शख्स की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे बाहर निकाला।

क्या किया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित ने खुद ही बोतल को मलद्वार के रास्ते अंदर प्रवेश कराया था। हालांकि, बोतल के फंस जाने के बाद उसे गंभीर दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।  जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे और अन्य जांच की, जिसमें मलाशय के भीतर बोतल स्पष्ट दिखाई दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। सर्जरी के माध्यम से लगभग 36 घंटे बाद बोतल को शरीर से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। 

चिकित्सकों ने बताया कि साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग गुदा और मलाशय से जुड़ी यौन क्रियाएं करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक आनंद प्राप्त होता है। फ़िलहाल यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

pc- hindustan