US: ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन ने संसद से मांगी 200 अरब डॉलर की फंडिंग
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के लिए 200 अरब डॉलर की भारी भरकम फंडिंग की मांग की है। खबरों की माने तो अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि बुरे लोगों को खत्म करने के लिए पैसे की जरूरत होती है, पेंटागन की ओर से यह अनुरोध ऐसे समय पर आया है जब ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के एक एफ-35 लड़ाकू विमान को युद्ध के दौरान मार गिराया है।
जानकारी के अनुसार इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध में सेना के इस्तेमाल पर भी बड़ा बयान दिया है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में जापान के पीएम साने ताकाइची से मुलाकात के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि वह कहीं भी अमेरिकी सेना नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसा करता भी, तो आपको नहीं बताता, लेकिन मैं कहीं अमेरिकी सेना नहीं भेज रहा हूं।
खबरों की माने तो अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसी बीच पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस से 200 अरब डॉलर की फंडिंग की मांग की है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में व्हाइट हाउस को भी अनुरोध भेजा गया है।
pc- india today






