US-Iran War: ट्रंप ने कहा, हम पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं रहने दे सकते

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच शांति अभी मुश्किल है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और वहां के नेतृत्व पर एक बार फिर तीखा हमला किया है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कड़े लहजे में कहा, ईरान को परमाणु हथियार नहीं दिए जा सकते हैं क्योंकि वे इसका इस्तेमाल सबसे पहले इजरायल पर करेंगे, फिर मिडिल ईस्ट और यूरोप पर, और अगला नंबर हमारा होगा। हम ऐसे पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं रहने दे सकते।

जानकारी के अनुसार इससे पहले ट्रंप ने पाकिस्तान की मध्यस्थता के जरिए आए इस प्रस्ताव पर नाखुशी जाहिर करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि ईरान ऐसी शर्तें रख रहा है, जिन्हें अमेरिका कभी स्वीकार नहीं करेगा। व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा रवाना होते समय ट्रंप ने कहा, वे समझौता तो करना चाहते हैं, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं।

pc- ndtv.in