USA: ट्रंप का ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान, कहा-पागल लोगों के नियंत्रण में परमाणु हथियार नहीं रहने दे सकते
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अभी और लंबा चल सकता है। ऐसो खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया कि युद्ध कब तक चलेगा। उन्होंने कहा कि ईरान मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की बात कह रहे हैं।
खबरों की माने तो 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा, ’हम आज भी निकल सकते हैं और जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में 10 साल लग जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ’लेकिन मुझे लगता है कि हमें कुछ और स्थायी करना होगा, ताकि किसी और राष्ट्रपति को इस परेशानी से न गुजरना पड़े।
जानकारी के अनुसार वाइट हाउस में उन्होंने कहा, हम दोबारा कभी वैसी समस्या नहीं चाहते। पागल लोगों के साथ तो बिल्कुल नहीं। हम पागल लोगों के नियंत्रण में परमाणु हथियार नहीं रहने दे सकते। उन्होंने कहा, ’युद्ध बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहा है। हम बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं।
pc- newsonair.gov.in






