USA: ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायल की सेना चरणबद्ध तरीके से गाजा से हटेगी वापस

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस की मध्यस्थता में हमास और गाजा में सक्रिय अन्य सभी हथियारबंद संगठनों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के लागू होने के साथ ही इजरायल की सेना चरणबद्ध तरीके से गाजा से वापस हटेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि जैसे-जैसे हमास और अन्य संगठनों का निरस्त्रीकरण पूरा होगा, इजरायली सेना गाजा से हटती जाएगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्टेबलाइजेशन फोर्स और नई फिलिस्तीनी पुलिस मिलकर गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उनका कहना है कि इससे इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और गाजा का इस्तेमाल भविष्य में किसी आतंकी हमले के अड्डे के रूप में नहीं हो सकेगा। ट्रंप ने बताया कि इस समझौते के तहत गाजा में एक नई फिलिस्तीनी सरकार का गठन किया जाएगा, जो बोर्ड ऑफ पीस के साथ मिलकर प्रशासन, पुनर्निर्माण और आम लोगों के जीवन को सामान्य बनाने का काम करेगी।

pc- ndtv india