Uttarakhand: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 3 की तलाश जारी, 18 को बचाया गया
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में एचसीसी की साइट पर निर्माणाधीन डीआरटी टनल धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। हालांकि 18 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है और बाकि लोगों की तलाश जारी है। दरअसल गुरुवार शाम करीब 7 बजे हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया और अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ज़िला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंची व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक टनल के अंदर 22 लोग फंसे थे जिनमें से 18 को निकाल लिया गया है। रात में मलबा जमा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका गया था लेकिन बाकी लोगों की तलाश के लिए फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
आखिर हादसा हुआ कैसे?
हादसा गुरुवार शाम करीब 6.30 से 6.45 बजे के बीच हुआ जहां टनल के लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया। टनल के गेट से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर ये मलबा और पानी आने से काम कर रहे मजदूर फंस गए जिसके बाद से टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।
pc- indiatv.in





