Vaibhav Suryavanshi: यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी का जमकर बल्ला चला। इस मैच में बतौैर कप्तान वैभव ने कुछ ऐसा किया जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में भारतीय टीम 246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। मैच में वैभव सूर्यवंशी की 68 रन की तूफानी पारी देखने को मिली।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए खास पहचान रखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने केवल 19 गेंद में 8 छक्कों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने शुरुआती 10 गेंद में 6 छक्के जड़ दिए और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की लाइन लेंथ खराब कर दी। वैभव सूर्यवंशी ने 283.33 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 22 गेंद में 68 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, वह शतक बनाने से चूक गए।

इस पारी के साथ ही वैभव ने यूथ वनडे में इतिहास रच दिया। वह अंडर-19 यूथ वनडे में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। पहले वनडे में उन्होंने सबसे युवा कप्तान होने का गौरव हासिल किया था।

pc- newsbytesapp.com