Varun Dhawan: वरुण धवन की फिल्म 'जवानी तो इश्क होना है' होगी पुरानी डेट को ही रिलीज, ये बड़ा कारण आया सामने
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ जाती हैं और फिर उनमें बदलाव आ जाता है। आए दिन देखा जाता है कि किसी न किसी फिल्म की रिलीज डेट आगे पीछे होती रहती हैं। इस कड़ी में अब एक बार फिर से अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का नाम शामिल हो रहा है।
एक बार फिर से है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट को बदला गया है और अब ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी नई तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशक डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज के फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले ये मूवी 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन साउथ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने पर है जवानी तो इश्क होना है 22 मई 2026 के थिएटर्स में प्रदर्शित करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट को फिर से पोस्टपॉन किया गया है और मौके का फायदा उठाते हुई है जवानी तो इश्क होना है ने अपनी भी रिलीज डेट में बदलाव कर डाला है। बताया जा रहा है कि अब वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर है जवानी तो इश्क होना है को पुरानी रिलीज डेट 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।
pc- bollyo.in






