Vastu: घर में उगते सूरज की फोटो लगाने से चमक उठेगी किस्मत, वास्तु के अनुसार ऐसी फोटो लगाने से होते हैं जबरदस्त लाभ

PC: TV9

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। इसमें बताया गया है कि घर में कौन सी चीजें रखनी चाहिए और किन चीजों को घर से दूर रखना चाहिए। लोग अपने घर में तरह तरह की तस्वीरें लगाते हैं। कई लोग अपने घर में उगते सूरज की फोटो भी रखते हैं।   वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उगते सूरज की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। सूरज शक्ति, ज्ञान और सफलता का प्रतीक है।

शास्त्रों के अनुसार, घर में उगते सूरज की फोटो लगाने से परिवार के सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ता है, नई उम्मीद जगती है और तरक्की की राह आसान होती है।  

PC: Herzindagi

उगते सूरज की फोटो हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। पूर्व दिशा सूर्य देव की पसंदीदा दिशा है। यहां फोटो रखने से घर में नई जान आती है और घर की एनर्जी काफी बैलेंस होती है।

घर के हॉल में उगते सूरज की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं। इससे आपसी तालमेल और प्यार भी बढ़ता है। इस से मानसिक तनाव कम होने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

PC: Tripoto

प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की पाने के लिए या अपनी नौकरी और बिजनेस में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए यह तस्वीर अपने ऑफिस में लगा सकते हैं। इस से फैसले लेने में कॉन्फिडेंस बढ़ता है और करियर में तेजी से ग्रोथ होती है।

सबसे जरूरी बात, अपने घर में कभी भी सूर्यास्त की तस्वीरें या उदासी और निराशा दिखाने वाली तस्वीरें न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी तस्वीरें घर का माहौल खराब करती हैं और आपकी जिंदगी में निराशा और नेगेटिविटी लाती हैं।