Vaastu Shastra: रक्षा बंधन पर बहन को नहीं करें ये चीजें गिफ्ट, नहीं तो रिश्तों में आ जाएगी कड़वाहट

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन का पर्व पास में हैं और ये भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी प्रेम का त्योहार है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को उसकी पसंद का तोहफा देकर हमेशा उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। राखी पर बहन को गिफ्ट देने की परंपरा भी काफी पुरानी है, हालांकि, वास्तु शास्त्र और कुछ धार्मिक मान्यताओं में ऐसी कई चीजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता।

कौन सी चीज गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए?
नुकीली चीजें, खाली पर्स, घड़ी, काले रंग की वस्तुएं और कांटेदार पौधे नहीं देने चाहिए। इन चीजों को अशुभ माना जाता है और इनसे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

जूते या बेल्ट
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट में चमड़े के जूते जूते-चप्पल या बेल्ट देना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

परफ्यूम या इत्र
खुशबूदार चीजें गिफ्ट में देने से आर्थिक तंगी या अलगाव आ सकता है। परफ्यूम की खुशबू कुछ समय बाद उड़ जाती है या खत्म हो जाती है, जिसे रिश्तों में आने वाली दूरी या खटास का प्रतीक माना जाता है।

pc- danik bhaskar