Vastu Shastra: घर में इन जगहों पर भूलकर भी नहीं लगाएं हनुमान जी की तस्वीर, इस दिशा में लगाने से...

इंटरनेट डेस्क। भगवान हनुमान जी को कष्टों का नाश करने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में भी बताया गया हैं की घर में हनुमान जी की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए और इसके लिए कौन-सी दिशा शुभ मानी जाती है।

बेडरूम में नहीं लगाए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में प्रभु की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बजरंगबली की तस्वीर को बाथरूम के पास भी लगाने से बचना चाहिए। 

कहां लगाएं 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में बजरंगबली की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष और सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

pc- herzindagi.com