Vastu Shastra:आपके घर में भी नहीं रूकता हैं पैसा, बनी रहती हैं आर्थिक तंगी तो फिर इन गलतियों को आज ही सुधारे

इंरनेट डेस्क। आप वास्तु शास्त्र को मानते हैं तो यह बहुत ही काम की चीज है। इसका असर हमारे जीवन में काफी गहराई तक होता है। लेकिन वो तब जब हम इसके नियमों को माने, अगर हम वास्तु के विपरित कुछ करते हैं तो फिर जीवन में परेशानियां भी बढ़ने लग जाती हैं। हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताये गए हैं, जो हमारी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं। अगर आपके घर पर पैसे नहीं टिकते हैं, अचानक से ही खर्चे बढ़ जाते हैं तो आज जानते हैं क्या करना चाहिए।

घर में गंदगी न रहने दे
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो जिस घर में भी हमेशा गंदगी और अव्यवस्था रहती है, उस घर में मां लक्ष्मी कभी भी ठहरती नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास हो तो सबसे पहले टूटी-फूटी चीजें, फटे-बिखरे कपड़े और बेकार की चीजों को घर से बाहर निकाल दें।

तिजोरी को गलत दिशा में रखना
बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे अपनी तिजोरी या फिर पैसे रखने के बॉक्स को किसी भी दिशा में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे एक बड़ी गलती बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए ।

रात में झूठे बर्तन छोड़ना
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी रात के समय झूठे बर्तनों को वैसे ही नहीं छोड़ देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसकी वजह से भी वास्तु दोष लग सकते हैं। आपकी इस गलती की वजह से पूरे घर में निगेटिव एनर्जी फैल जाती है और साथ ही आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है।

पूजा स्थल का सही जगह न होना
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में पूजा स्थल को हमेशा ही एक शांत और साफ जगह पर होना चाहिए। आपको इसे भूलकर भी बाथरूम या फिर किचन के आसपास नहीं बनवाना चाहिए।

pc-amar ujala