Vastu Shastra: आप भी रखते हैं मोरपंख तो जान ले इसकी सही जगह, नहीं तो शुरू हो जाएगी...

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में मोरपंख को अत्यंत शुभ माना गया है। इसे घर में रखने से आपको कई तरह के लाभ मिलते है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है, इतना ही नहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है, और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। हालांकि मोरपंख का शुभ प्रभाव आपको जब ही मिल पाता हैं जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार सही दिशा और स्थान पर रखा जाए। 

उत्तर-पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र स्पष्ट करता है कि उत्तर-पूर्व  दिशा में मोरपंख रखना शुभ नहीं माना जाता। इस दिशा में मोरपंख स्थापित करने से घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है, यह स्थिति आर्थिक हानि का कारण बनती है और आपके खर्चों में अनावश्यक वृद्धि होने लगती है।

पर्स या बटुआ 
कई लोग धन लाभ और सौभाग्य के लिए मोरपंख को अपने पर्स में रख लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना हानिकारक हो सकता है, जिस तरह मोरपंख स्वतंत्रता और विस्तार से जुड़ा है, इसे पर्स जैसी बंद जगह पर रखने से इसकी ऊर्जा बंध जाती है। इससे धन हानि हो सकती है।

pc- agniban.com