Vastu Shastra: आप भी कर रहे हैं अगर पूजा से जुड़ी ये गलतियां तो फिर हो सकती हैं आपको ये समस्याएं

इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व हैं, पूजा से इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से विधि-विधान से पूजा होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में पूजा के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से उचित नहीं मानी जातीं। जानते हैं उनके बारे में। 

पूजा स्थल की स्वच्छता
वास्तु शास्त्र में स्वच्छता को सकारात्मक ऊर्जा का आधार माना गया है। पूजा घर में धूल, जाले, टूटे-फूटे सामान या अनावश्यक वस्तुएं रखना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि स्वच्छ और व्यवस्थित पूजा स्थल में ही देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। 

खंडित मूर्तियां और फटे चित्र न रखें
धार्मिक और वास्तु दोनों दृष्टियों से पूजा घर में टूटी हुई मूर्तियां या फटे हुए देवी-देवताओं के चित्र रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं।

pc- hindustan