Vastu Shastra: खाना खाते समय आप भी कर रहे हैं अगर ये गलती तो लगेगा आपको भयंकर वास्तुदोष

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर नियम बताए गए है। अगर हम नियमों का पालन करते हैं या फिर नियमों से चलते हैं तो इसका फायदा होता है। वास्तु शास्त्र में घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं नियमों में शामिल है खाने के नियम। हम अगर खाने के दौरान कुछ गलतिया करते हैं तो भयंकर वास्तु दोष लग जाता है।

दिशा का ध्यान नहीं रखना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग दक्षिण दिशा में मुख करके खाते हैं वो बहुत बड़ी गलती करते हैं। दक्षिण दिशा में मुख करके कभी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में बहुत सारी समस्याएं आती हैं।

बिस्तर पर नहीं बैठे
बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की भूल नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शयन कक्ष आराम और सोने के लिए होता है। वहीं खाना खाने की जगह अलग होनी चाहिए। बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से घर की ऊर्जा के संतुलन पर असर पड़ता है।

pc- zaykarecipes.com