Vastu Shastra: इन छोटी छोटी बातों का नहीं रखेंगे ध्यान तो धन हानि और कर्ज बढ़ना हो जाएगा शुरू

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हर किसी के जीवन में बड़ा महत्व हैं, अगर आप वास्तु के अनुसार चलते हैं तो आपको कई लाभ होते हैं, वैसे वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां, धन की हानि, कर्ज बढ़ने और बरकत रुकने का कारण बन जाती हैं। तो जानते हैं हमे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मुख्य दरवाजे पर हो सफाई
आपको घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा सफाई रखनी चाहिए। यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। दरवाजे पर धूल, जाले, या टूटे हुए टाइल्स वास्तु दोष पैदा करते हैं। 

टूटी हुई चीजें
कई बार लोग पुराने, टूटे या खराब सामान को घर में ही जमा करके रख देते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। धन आने के रास्ते बंद हो सकते हैं। ऐसे सामान को या तो ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें।

pc- ndtv.in