Vastu Shastra: घर में लगा हैं मनी प्लांट का पौधा और आप कर रहे हैं ये गलतियां तो देगी आपको आर्थिक नुकसान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आपने कई चीजों के बारे में जाना होगा। कुछ पौधों को लेकर भी वास्तु में बताया गया है। जैसे धन-समृद्धि और शांति के लिए मपी प्लांट के पौधे को घर में लगाया जाता हैं। वास्तु में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ, सकारात्मक ऊर्जा और धन आकर्षित करने वाला माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट फलता-फूलता है घर में धन-दौलत की वृद्धि होती है। लेकिन मनी प्लांट से जुड़ी ये गलतियां आपको कंगाल भी कर सकती हैं।

मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां 

मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा पूर्व-पश्चिम दिशा भी मनी प्लांट के लिए  उचित दिशा नहीं है। 

मनी प्लांट एक तेजी से बढ़ने वाली बेल हैं, अक्सर लोग इसे बिना किसी सहारे के छोड़ देते हैं, जिससे इसकी पत्तियां और बेलें जमीन पर फैलने लगती हैं। वास्तु में इसे बेहद अशुभ माना गया है। मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को स्पर्श नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, जमीन पर छूती हुई मनी प्लांट की बेलें सीधे तौर पर आपके धन के नुकसान और आर्थिक गिरावट को दर्शाती हैं।

मनी प्लांट की खास देखभाल करें क्योंकि इसका सूखना या पत्तों का पीला पड़ना अच्छा नहीं माना जाता है। घर में सूखा या मुरझाया हुआ मनी प्लांट रखना दुर्भाग्य लाता है। यह घर में नकारात्मकता पैदा करता है।

PC- herzindagi.com