Vastu Shastra: बढ़ने लगे अचानक खर्च और होने लगे कर्जा तो अपनाएं आप भी ये उपाय
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में आपने देखा होगा की कई चीजों के नियम बने हुए हैं। लेकिन इसका फायदा कब होता हैं जब आप पूरे नियमों को समझे और उनका अनुसरण करे। आपने कई बार देखा होगा की घर में सब कुछ ठीक चल रहा हो और अचानक खर्चे बढ़ने लगें, बचत खत्म हो जाए और कर्ज लेने की नौबत आ जाती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र की बातें फिर से चर्चा में आ जाती हैं।
यही वजह है कि लोग अब बड़े बदलाव की बजाय छोटे-छोटे वास्तु उपाय अपनाकर अपनी जिंदगी में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं, अगर आप भी बढ़ते कर्ज और पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो कुछ आसान वास्तु टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार का ध्यान रखें
घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ एंट्री पॉइंट नहीं होता, बल्कि यही से पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है। माना जाता है कि अगर मुख्य द्वार दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो, तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
छोटी चीजें बड़ा असर डालती हैं
जैसे कई घरों में लोग दरवाजे के सामने जूते-चप्पल या कचरा रख देते हैं। यह आदत धीरे-धीरे नेगेटिव माहौल बनाती है।
उत्तर दिशा को रखें हल्का और खुला
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन का स्थान माना जाता है। यही वजह है कि इस दिशा को हमेशा साफ और खुला रखना चाहिए। अगर यहां भारी फर्नीचर या कबाड़ रखा है, तो उसे हटाने की कोशिश करें।
pc- jansatta






