Vaastu Shastra: रास्ते में मिले पैसे शुभ होते हैं या अशुभ, इनको खर्च करने से पहले जान ले पूरी बात


इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है, इसके कई नियम हैं। अक्सर राह चलते हुए अचानक सड़क पर पड़े सिक्के या नोट आपको दिख जाते है। ऐसे समय पर मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या इन पैसों को उठाना चाहिए? अगर उठा भी लिया, तो क्या इन्हें खर्च करना सही रहेगा या इससे कोई दोष लगेगा। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में रास्ते में मिले धन को लेकर कई खास बातें और संकेत बताए गए हैं।

रास्ते में पैसे मिलना शुभ या अशुभ?
ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में पैसे मिलना सामान्य तौर पर शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अचानक धन मिलना व्यक्ति के जीवन में आने वाले किसी सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा कर सकता है। कुछ मान्यताओं में इसे मां लक्ष्मी की कृपा से भी जोड़कर देखा जाता है। 

किन जगहों पर मिले पैसे नहीं उठाने चाहिए?
धार्मिक और लोक मान्यताओं में कुछ जगहों पर पड़े पैसे को उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर पैसा सुनसान जगह, चौराहे, श्मशान घाट या किसी गंदी जगह पर पड़ा मिले तो उसे उठाने से बचना चाहि।. ऐसी जगहों से मिले धन को कुछ मान्यताओं में नकारात्मक ऊर्जा या तांत्रिक क्रियाओं से जोड़कर देखा जाता है।

क्या रास्ते में मिले पैसे खर्च करने चाहिए?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर रास्ते में पैसे मिल जाएं तो क्या उन्हें अपने खर्च में इस्तेमाल करना चाहिए? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिले हुए धन को सामान्य कमाई की तरह तुरंत खर्च करना सही नहीं माना जाता। कई लोग ऐसे धन को पहले अलग रख देते हैं और बाद में उसका कुछ हिस्सा मंदिर में चढ़ाते हैं या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देते हैं।

pc- herzindagi.com