Vastu Shastra: सोने से पहले तकिए के नीचे रखें आप भी ये चीजें, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आपको कई चीजों के बारे में बताया गया है। अगर आप वास्तु के अनुसार चलते हैं और नियमों को मानते हैं तो यह बहुत ही सही है। ऐसे में आज जानते हैं वास्तु से जुड़े कुछ नियमों के बारे में। सोने से पहले तकिए के नीचे कुछ चीजें रखने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपको ऐसा करने से अच्छी नींद तो आती ही है साथ ही करियर और सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छ परिवर्तन देखने तो जानते हैं एक बार।

मोरपंख
तकिएं के नीचे मोरपंख रखने से आपको नींद तो अच्छी आती ही है साथ ही हर प्रकार की नकारात्मकता भी दूर होती है। मोर पंख को तकिए के नीचे रखने से राहु के नकारात्मक असर भी दूर होते हैं और बुरे सपने भी आपको नहीं आते।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के कुछ पत्तों को सोने से पहले तकिए के नीचे रखने से माता लक्ष्मी की आपको कृपा प्राप्त होती है। तुलसी के पत्ते नकारात्मकता को आपसे दूर रखते हैं और आप चैन से सो पाते हैं। इसके साथ ही तुलसी माता की कृपा आपको प्राप्त होती है और धन लाभ आपको जीवन में मिलता है।

pc- news18 hindi