Vastu Shastra: शाम के समय भूलकर भी नहीं खरीदें आप घर के लिए ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व हैं, वास्तु में हर काम को करने का एक समय और नियम बताया गया है। कई बार हम उन नियमों का पालन नहीं करते है। अपनी व्यस्त जीवनशैली के कारण ऑफिस से लौटते समय या देर शाम को घर का राशन और अन्य जरूरी चीजें खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें सूर्यास्त के बाद यानी शाम के समय बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए? 

इन चीजों को खरीदने से बचें!

नमक
वास्तु शास्त्र में नमक को घर की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद नमक खरीदने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और घर में धन टिकने में मुश्किल आ सकती है।

सरसों का तेल
धार्मिक मान्यताओं में सरसों का तेल शनि देव और कई पूजा-पाठ से जुड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि शाम के बाद सरसों का तेल खरीदने से घर में बिना वजह का खर्च बढ़ सकता है।

झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, वास्तु के अनुसार, शाम के समय नई झाड़ू खरीदना या उसे घर लाना शुभ नहीं माना जाता, मान्यता है कि इससे घर की बरकत प्रभावित हो सकती है।

pc- parbhat khabar