Vastu Shastra: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं रखें आप दवाईयां, नहीं तो लगातार बढ़ेगी परेशानी
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु के नियमों को मानने वाले और उसके अनुसार चलने वालों को बहुत कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे घर के मुख्य द्वार, मंदिर आदी के लिए वास्तु को मानते हैं ऐसे ही घर में रखी दवाईयों को लेकर भी वास्तु का बहुत बड़ा रोल होता है। वास्तु शास्त्र में दवाईयों को रखने के लिए भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि, यदि दवाईयों को गलत स्थान पर रखा जाए, तो इसका प्रभाव केवल स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि घर के वातावरण पर भी पड़ सकता है।
रसोई घर में न रखें दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, क्योंकि यहां अन्न तैयार होता है। ऐसे में रसोई में दवाईयां रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बीमारियों का सिलसिला बना रह सकता है।
पूजा घर से अलग स्थान पर रखें
वास्तु के अनुसार, घर में दवाईयों को पूजा घर से अलग रखना चाहिए। आप इन्हें घर की किसी अलग और व्यवस्थित अलमारी में रख सकते हैं। इसके अलावा दवाईयों को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना उचित होता है।
सिरहाने न रखें दवाईयां
कुछ लोग सोते समय सिरहाने के पास दवाईयां रख लेते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र में उचित नहीं माना जाता। मान्यता है कि, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और व्यक्ति मानसिक तनाव, बेचौनी तथा चिंता से घिरा रह सकता है।
pc- india tv news





