Vastu Shastra: लिविंग रूम में लगा ले आप भी ये तस्वीरें, बदल जाएगी आपकी किस्मत
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में कई नियमों के बारे में बताया गया है। हमारे घर से लेकर रसोई और यहां तक की लिविंग रूम तक के बारे में। अगर हम वास्तु के अनुसार चले तो इसके कई फायदे हो सकते है। वैसे वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम के दीवारों पर लगी तस्वीरें न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि हमारे जीवन और सोच पर भी गहरा असर डालती हैं। अगर सही दिशा में सही तस्वीर लगी हो, तो घर में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम के लिए कौन सी तस्वीरें सबसे शुभ मानी जाती हैं।
दौड़ते हुए घोड़े
वास्तु शास्त्र में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को बहुत प्रभावशाली माना गया है। घोड़े ऊर्जा, गति और सफलता का प्रतीक होते हैं। इसे लगाने से करियर और बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे हमेशा लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए।
बहता हुआ पानी या झरना
अगर आप चाहते हैं कि घर में पैसों की तंगी न रहे, तो बहते पानी या झरने की तस्वीर लगाना बहुत अच्छा होता है। वास्तु ग्रंथों के अनुसार, पानी का बहाव सकारात्मक ऊर्जा और धन के प्रवाह को दर्शाता है।
pc- nobrokerhood.com






