Vastu Shastra: घर की बालकनी में रखें ये पौधे लाते हैं आपके जीवन में शांति और सौभाग्य
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप वास्तु को मानते हैं और उसके नियमों के अनुसार चलते हैं तो इसका लाभ आपको मिलता भी है। वैसे वास्तु में घर में लगाए जाने वाले पौधों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए है। अगर ये पौधे बालकनी में लगाने हो तो फिर आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए। क्यों कि बालकनी घर का वह हिस्सा होता है, जहां जीवन और प्रकृति का मिलन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर बालकनी में सही पौधे लगाए जाएं, तो घर में शांति, सौभाग्य और स्वास्थ्य का वास होता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को सबसे शुभ माना जाता है, वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा बालकनी में उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आध्यात्मिक महत्व के अलावा, तुलसी औषधीय गुणों और हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए भी जानी जाती है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट सबसे लोकप्रिय वास्तु पौधों में से एक है और माना जाता है कि यह वित्तीय वृद्धि और समृद्धि लाता है। इस पौधे को बालकनी के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, जो भगवान गणेश और शुक्र ग्रह की दिशा है। जब मनी प्लांट सूख जाए या खराब पत्ते हो जाएं तो उनको तुंरत निकाल दें, क्योंकि ये निरंतर समृद्धि और स्वस्थ वृद्धि का प्रतीक नहीं होते।
pc-blog.organicbazar.net






