Vastu Shastra: आज से ही शुरू कर दें आप भी घर में ये काम, नहीं आएगी कभी भी धन की कमी
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने कई घरों में देखा होगा उनकी आय तो अच्छी होती हैं, लेकिन घरों में पैसा नहीं बचता है। कई बार इनके खर्चे बहुत बढ़ जाते हैं, तो कई बार अचानक ऐसी मुसीबत आ जाती है, जो पूरा बैंक-अकाउंट खाली करवा देती है। इसके लिए वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि घर में कुछ खास उपाय से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
टूटी-फूटी चीजें
घर की उत्तर दिशा से लेकर रसोई तक टूटे-फूटे बर्तन या सामान बिल्कुल न रखें। टूटा या चटका हुआ शीशा भी घर में न रखें। घर में रखी सभी गैर जरूरी चीजों को तुरंत बाहर कर दें। ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार को बढ़ावा देती हैं।
तिजोरी
घर में धन या तिजोरी का स्थान उत्तर या पूर्व दिशा में उचित माना जाता है। पैसों की अलमारी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना ज्यादा शुभ माना जाता है।
विष्णु पूजन
यदि आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो प्रत्येक गुरुवार पीले वस्त्र धारण कर विष्णु भगवान की पूजा करें। भगवान को पीले फूल, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें।
pc- punjabkesari.in






