Vastu Shastra: आपके घर पर नहीं पड़नी चाहिए इन पेड़ों की छाया, धन हानि और मानसिक तनाव बन सकता हैं...
- byShiv
- 24 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया है। आपके घर की दिशा से लेकर मंदिर तक के बारे में। ऐसे में आज बात कर रहे हैं कुछ ऐसे में पेड़ों के बारे में जिनकी छाया आपके घर के लिए शुभ नहीं होती है। वास्तु शास्त्र और पुराणों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि, कुछ वृक्षों की ऊर्जा इतनी प्रबल होती है कि, उनकी छाया घर पर सीधे पड़े तो यह गृहस्वामी से लेकर पूरे परिवार के लिए लिए बाधाएं, धन हानि और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है तो जानते हैं उनके बारे में।
पीपल का पेड
हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पवित्र और पूजनीय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में देवताओं का वास होता है, लेकिन इसी के साथ पीपल वृक्ष में पितरों का वास भी बताया गया है, शास्त्रों के मुताबिक, पीपल वृक्ष की छाया भी घर पर पड़ना शुभ नहीं माना गया है।
इमली का पेड़
इमली वृक्ष की छाया को शास्त्रों में भारी छाया कहा जाता है, इसलिए बड़े बुजुर्ग भी दिन ढलने के बाद इमली वृक्ष के समीप जाने या इमली वृक्ष के नीचे बैठने से मना करते हैं।
बेल का पेड़
धार्मिक दृष्टि से बेल का वृक्ष, फल, पत्ते सभी को बहुत पवित्र माना गया है, लेकिन बेल का वृक्ष कांटेदार भी होता है, वास्तु के अनुसार घर पर कांटेदार वृक्ष को लगाना शुभ नहीं माना गया है।
pc- amar ujala





