Vastu Shastra: मंदिर से जुड़ी ये गलतियां आपको कर सकती हैं परेशान, रखे इन विशेष बातों का ध्यान
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में घर का मंदिर केवल पूजा करने का स्थान नहीं होता, बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी पूजा स्थान को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए, आइए जानते हैं।
टूटी-फूटी मूर्तियां नहीं रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खंडित मूर्तियां घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं। यदि मंदिर में कोई मूर्ति टूट जाए या खराब हो जाए, तो उसे सम्मानपूर्वक किसी पवित्र नदी या जल में विसर्जित कर दें।
गंदगी या अव्यवस्था
पूजा स्थल को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी माना जाता है। मंदिर के आसपास गंदगी, धूल या अनावश्यक सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा स्थल को रोज साफ करना चाहिए और वहां केवल पूजा से जुड़ी वस्तुएं ही रखनी चाहिए।
pc- aaj tak





