Vastu Shastra: करले आप भी ये वास्तु उपाय, अटक रहे हैं काम तो मिलना शुरू हो जाएगी सफलता

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की दिन-रात मेहनत करने और काम के बाद भी काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं की ऐसा क्या होता हैं।  वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में ऊर्जा का सही तरीके से मौजूद होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजें जिन्हें करने से आपको फायदा हो सकता है। 

मेन गेट पर गणेश जी
घर का मुख्य दरवाजा ही वह रास्ता है जहां से सुख-समृद्धि अंदर आती है। अगर आपको लगता है वहां कोई दिक्कत है, तो गणेश जी की प्रतिमा ऐसे लगाएं कि उनकी पीठ घर के बाहर की तरफ न हो। इससे घर में आने वाली रुकावटें खत्म होगी।

तुलसी का पौधा
घर के एंट्री गेट के पास तुलसी का पौधा जरूर रखें, यह घर की नेगेटिव एनर्जी को हटाकर पॉजिटिविटी लाता है,  बस एक बात का ध्यान रखें कि तुलसी के पास सफाई रखें।

कब्जों में दें तेल

अगर दरवाजे खोलते-बंद करते समय चीं-चीं की आवाज करते हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। यह घर में बिना वजह के कलेश या तनाव पैदा करते है। बस कब्जे में थोड़ा तेल डाल दें।

pc- moneycontrol.com