Vastu Shastra: घर में भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए आपको ये पेड़, नहीं तो आने लगती हैं मुसीबते

इंटरेनट डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार मि घर कुछ काम करते हैं, निर्माण हो या फिर कुछ और हो तो वास्तु का पूरा ध्यान रखते है। ऐसे में घर में लगाने वाले पेड़ पौधो का भी हमे ध्यान रखना पड़ता हैं क्यों की घर में अगर कोई गलत पेड़ लग जाता हैं तो इसका नुकसान हमे उठाना पड़ता है। कई पौधे सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं, वहीं कुछ पौधों को नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना गया है। इन्हीं में इमली का पौधा भी शामिल है, जिसे घर या आसपास लगाना शुभ नहीं माना जाता। 

अशुभ माना जाता है इमली का पौधा
वास्तु के अनुसार इमली का पौधा घर के लिए शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं घर के आसपास भी इमली का पेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता।

स्वास्थ्य पर पड़ता हैं असर
मान्यता है कि जिन घरों के पास इमली का पेड़ होता है, वहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, मानसिक तनाव और आर्थिक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। 

खजूर का पौधा भी नहीं होता शुभ
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में खजूर का पौधा लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे धन खर्च बढ़ने लगता है। कहा जाता है कि ऐसे घरों में पैसा टिक नहीं पाता और आर्थिक अस्थिरता बनी रहती है।

pc- .india.com