Vastu Shastra: आप भी आपके घर में लगा ले ये चीत्र, कई समस्याओं को हो जाएगा समाधान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का असर हमारे जीवन में रह स्थिति में दिखाई देता है। कई गलतियों के कारण हमे वास्तुदोषों को भी भोगना पड़ता है, जिससे हमे आर्थिक, पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। अगर घर में सारी चीजें वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखीं हो तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे आज आपको कुछ ऐसे चित्रों के बारे में बताएंगे जो घर में सौभाग्य को बढ़ाएंगे।

बहते झरने का चित्र
आप अगर घर की आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार बहते झरने के चित्र को लगाना शुभ माना गया है, जिसे रजत-जड़ित फ्रेम में लगाकर उत्तर दिशा की ओर स्थापित करना लाभदायक बताया है।

धन्वंतरि का चित्र 
वास्तु शास्त्र में भगवान धन्वंतरि के चित्र जिस में उनके हाथ में अमृत कलश हो, उसे लगाना शुभ माना गया है, इसे पश्चिम दिशा की ओर लगाना ज्यादा फलदायी माना जाता है।

फल से लदे वृक्ष 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में ऐसे पेड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए जिन पर हरे-भरे पत्ते और पके हुए फल लगे हों, ऐसे चित्रों को लगाना शुभ माना गया है।

pc- epicgardening.com