Vastu Shastra: तुलसी के पौधे के पास में कभी नहीं लगाने चाहिए आपको ये पौधे, आ सकती हैं आर्थिक परेशानी

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वैसे घर में पौधों को लेकर वास्तु के नियम भी बताए गए है। वास्तु के अनुसार तुलसी के आसपास कुछ पौधे को लगाने से बचने के बारे में बताया गया है। क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इतना ही नहीं परिवार में दरिद्रता व कलह की स्थिति बन सकती है। जानिए तुलसी के पास भूलकर भी कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए। 

शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र में तुलसी और शमी के पौधे को एक साथ या बहुत पास न लगाने की सलाह दी जाती। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

बेल का पौधा
बेल के पौधे का संबंध भगवान शिव से है, जबकि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। ज्योतिषीय अनुसार, दोनों पौधों की ऊर्जा अलग-अलग होती है। इसलिए इन्हें एक-दूसरे के पास नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।

नींबू का पौधा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास नींबू जैसे खट्टे फल वाले पौधे लगाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक मामलों में रुकावट आने की आशंका रहती है।

pc- amar ujala