Vaastu Shastra: घर में इन जगहों पर नहीं खोलने चाहिए जूते-चप्पल, करना पड़ सकता हैं दरिद्रता का सामना
- byShiv
- 29 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में हर एक चीज के नियम बताए गए है। अगर आप वास्तु नियमों के अनुसार चलते हैं तो आपको कभी भी परेशानी नहीं होगी। वास्तु में घर में रखे जाने वाले जूते चप्पल के नियमों के बारे में भी बताया गया है। कई लोगों के घरों के बाहर ही जूते-चप्पल रख जाते हैं, वहां पर लोगों ने जूते-चप्पल के रैक बना रखे हैं, कुछ लोगों को मुख्य द्वार पर ही जूते या चप्पल निकालकर घर में जाने की आदत होती है। ये आदतें जाने या अनजाने में लोगों को दरिद्रता या आर्थिक संकट की ओर ले जा सकता है।
घर में जूते-चप्पल रखने की सही जगह
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा या नैऋत्य कोण में जूते-चप्पल रखने चाहिए। यह दिशा पृथ्वी तत्व का प्रतीक है, जो स्थिरता प्रदान करता है। इस दिशा में आप शू रैक रख सकते हैं।
इन जगहों पर न रखें जूते-चप्पल
घर की उत्तर-पश्चिम दिशा या वायव्य कोण में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इस कोण के देवता पवन देव हैं, इस जगह को साफ सुथरा और खाली रखना चाहिए। घर के उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण में भी भूलकर जूते-चप्पल नहीं रखते हैं क्योंकि यह देवताओं का स्थान है।
pc- amar ujala





