Vastu Tips: घर में कपूर और धूप जलाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जान ले आप भी इस बारे में
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार घर में सुगंध, धूप और कपूर का प्रयोग भी सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और ग्रहों की शुभता से भी माना गया है। सनातन परंपरा में पूजा-पाठ के समय धूप, दीप और कपूर जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण पवित्र होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी सुगंधित वातावरण को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है।
कपूर जलाने के फायदे
घर में सुबह और शाम कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। कपूर का संबंध विशेष रूप से राहु और केतु ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि घर में बार-बार तनाव, डर, बेचौनी या बिना कारण बाधाएं उत्पन्न हो रही हों तो कपूर जलाना लाभकारी माना जाता है।
धूप और धूपबत्ती का धार्मिक महत्व
पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में धूप को देवताओं को प्रसन्न करने वाला बताया गया है। मान्यता है कि चंदन, गुग्गुल, लोबान या प्राकृतिक धूप जलाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुगंधित धूप का संबंध गुरु और शुक्र ग्रह से माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता, आनंद और वैभव बढ़ता है।
pc- herzindagi.com






